Lucknow के जानकीपुरम को तोहफ़ा, 1.45 करोड़ की विकास परियोजनाओं का भूमिपूजन, सुधरेगी बुनियादी सुविधाएं

Lucknow: जानकीपुरम के निवासियों के लिए अच्छी खबर है। क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 1.45 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की शुरुआत की गई है। विधायक डॉ. नीरज बोरा ने 30 जून, 2026 को इन प्रोजेक्ट्स का भ

Lucknow: जानकीपुरम के निवासियों के लिए अच्छी खबर है। क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 1.45 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की शुरुआत की गई है। विधायक डॉ. नीरज बोरा ने 30 जून, 2026 को इन प्रोजेक्ट्स का भूमिपूजन किया, जिससे स्थानीय लोगों को आने वाले समय में काफी राहत मिलेगी।

ये सभी कार्य लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) की अवस्थापना निधि के जरिए पूरे किए जाएंगे। डॉ. नीरज बोरा ने बताया कि इन परियोजनाओं का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की तस्वीर बदलना और लोगों के जीवन को आसान बनाना है। इन कार्यों में पुलिया का सुधार और जीर्णोद्धार शामिल है, जिससे यातायात और जल निकासी की समस्या दूर होगी। इनमें से एक महत्वपूर्ण कार्य गुडम्बा थाना के पीछे वाले इलाके में किया जाएगा।

विकास कार्यों का सिलसिला यहीं नहीं रुका। इससे ठीक एक दिन पहले, 29 जून को विधायक ने जानकीपुरम सेक्टर-एफ स्थित कल्याण पार्क के जीर्णोद्धार कार्य का भी भूमिपूजन किया था। डॉ. बोरा के मुताबिक, पार्क को आधुनिक और पर्यावरण के अनुकूल बनाया जाएगा ताकि क्षेत्र के लोगों को टहलने के लिए एक स्वच्छ और हरा-भरा वातावरण मिल सके। उन्होंने कहा कि इलाके का चहुंमुखी विकास उनकी प्राथमिकता है।