Lucknow में डिलीवरी बॉय बने चेन स्नैचर, मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से लूटी सोने की माला, 2 गिरफ्तार
Lucknow: राजधानी के जानकीपुरम इलाके में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो ऐसे आरोपियों को पकड़ा है जो डिलीवरी बॉय बनकर लोगों को लूटते थे। इन लोगों ने मॉर्निंग वॉक पर निकली एक महिला को अपना निशाना बनाया और उनसे सोने की म
Lucknow: राजधानी के जानकीपुरम इलाके में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो ऐसे आरोपियों को पकड़ा है जो डिलीवरी बॉय बनकर लोगों को लूटते थे। इन लोगों ने मॉर्निंग वॉक पर निकली एक महिला को अपना निशाना बनाया और उनसे सोने की माला छीन ली थी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, पकड़े गए दोनों आरोपी Blinkit कंपनी में डिलीवरी बॉय के तौर पर काम करते थे। वे अपनी ड्यूटी की आड़ में इलाके की रेकी करते थे और फिर मौका मिलते ही वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस ने इनके पास से लूटी गई सोने की मालाएं बरामद की हैं।
इस तरह की घटनाएं शहर में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा रही हैं, खासकर उन लोगों के लिए जो सुबह की सैर पर निकलते हैं। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इन आरोपियों ने पहले और कहां-कहां वारदातों को अंजाम दिया है।