Lucknow के जनेश्वर मिश्र पार्क में गूंजी देशभक्ति की धुनें, सेना के बैंड ने पेश की 19 प्रस्तुतियां
Lucknow: राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क में 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभक्ति का माहौल रहा। यहां मुख्यालय मध्य कमान की ओर से एक विशेष सैन्य बैंड कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसने पार्क के वाताव
Lucknow: राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क में 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभक्ति का माहौल रहा। यहां मुख्यालय मध्य कमान की ओर से एक विशेष सैन्य बैंड कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसने पार्क के वातावरण को पूरी तरह देशभक्ति के रंगों में रंग दिया।
इस कार्यक्रम की शुरुआत ‘वंदे मातरम’ की धुन के साथ हुई। सैन्य बैंड ने कुल 19 धुनें बजाईं, जिनमें देशभक्ति गीतों के साथ-साथ लोक संगीत और पारंपरिक सैन्य धुनों का समावेश था। यह पूरा आयोजन 8 अगस्त, 2026 को किया गया।
यह आयोजन उत्तर प्रदेश में चल रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का एक हिस्सा है। संस्कृति विभाग की योजना के मुताबिक, लखनऊ समेत प्रदेश के सभी 75 जिलों में तिरंगा कॉन्सर्ट, तिरंगा महोत्सव और कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जनेश्वर मिश्र पार्क में हुए इस कॉन्सर्ट में सेना के अलावा पुलिस बल और विभिन्न स्कूलों के बैंड द्वारा भी प्रस्तुतियां दी जानी तय की गई हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अभियान को लेकर निर्देश दिए हैं कि 14 और 15 अगस्त को सिनेमाघरों में भी राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान बजाया जाए, ताकि आम जनता में देशभक्ति की भावना और मजबूत हो सके।