Lucknow में पत्नी ने तवा मारकर की पति की हत्या, बेटी को लेकर हुआ था विवाद

Lucknow: राजधानी के जानकीपुरम थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक पत्नी ने अपने ही पति की हत्या कर दी। पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी पत्नी ने पति के सिर पर तवे से हमला किया, जिससे उ

Lucknow: राजधानी के जानकीपुरम थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक पत्नी ने अपने ही पति की हत्या कर दी। पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी पत्नी ने पति के सिर पर तवे से हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई।

घटना 13 अगस्त, 2026 की है। पुलिस ने जब मौके पर जांच की तो मृतक के सिर पर गहरे चोट के निशान मिले। इस मामले में मृतक की मां ने पुलिस को तहरीर दी है, जिसके बाद जानकीपुरम पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शुरुआती पूछताछ में पत्नी ने बताया कि उसका और पति का काफी समय से विवाद चल रहा था और दोनों अलग-अलग रह रहे थे। आरोपी का दावा है कि पति उसकी बेटी को जबरन ले जाने की कोशिश कर रहा था, इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और उसने यह कदम उठाया।