Lucknow में व्यापारियों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस, जानकीपुरम में तिरंगा फहराकर लिया राष्ट्रहित का संकल्प

UP/Lucknow: राजधानी लखनऊ के जानकीपुरम इलाके में व्यापारियों ने बड़े उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया। इस मौके पर भारतीय जन उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले व्यापारियों ने एकजुट होकर देश की आजादी का जश्न मनाया और राष्ट्

UP/Lucknow: राजधानी लखनऊ के जानकीपुरम इलाके में व्यापारियों ने बड़े उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया। इस मौके पर भारतीय जन उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले व्यापारियों ने एकजुट होकर देश की आजादी का जश्न मनाया और राष्ट्र के प्रति अपनी निष्ठा दोहराई।

यह पूरा कार्यक्रम जानकीपुरम विस्तार स्थित शुक्ला चौराहा नहर रोड पर आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान सबसे पहले ध्वजारोहण किया गया, जिसके बाद वहां मौजूद सभी व्यापारियों ने तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर व्यापारियों ने संकल्प लिया कि वे देश के विकास में अपना योगदान देंगे और अपनी जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी से निभाएंगे।