Lucknow में डॉ. सोनेलाल पटेल की जयंती पर ‘जन स्वाभिमान दिवस’ रैली, प्रदेशभर से जुटेंगे कार्यकर्ता
Lucknow: अपना दल (एस) के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल की जयंती के मौके पर लखनऊ में 2 जुलाई 2026 को ‘जन स्वाभिमान दिवस’ रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के जरिए पार्टी अपना राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन करेगी
Lucknow: अपना दल (एस) के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल की जयंती के मौके पर लखनऊ में 2 जुलाई 2026 को ‘जन स्वाभिमान दिवस’ रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के जरिए पार्टी अपना राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन करेगी। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होने वाले इस आयोजन में सुबह 11 बजे से कार्यक्रम शुरू होगा।
इस रैली में शामिल होने के लिए प्रदेशभर से पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और समर्थक लखनऊ पहुंच रहे हैं। राजातालाब के आराजीलाइन ब्लॉक मुख्यालय से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रवाना हुए हैं। वहीं गोला से करीब 100 गाड़ियों का काफिला निकला है, जिसमें लगभग 500 कार्यकर्ता शामिल हैं। यह काफिला सुबह 8 बजे रवाना हुआ और उम्मीद है कि 11 से 11:30 बजे तक इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान पहुंच जाएगा।
कार्यक्रम में पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री Anupriya Patel के साथ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्राविधिक शिक्षा मंत्री Ashish Patel समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। इस मंच का इस्तेमाल आगामी राजनीतिक रणनीति बनाने, संगठन को विस्तार देने और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के लिए किया जाएगा। रैली के दौरान डॉ. सोनेलाल पटेल के सामाजिक न्याय, समानता, किसान हित और वंचित वर्गों के उत्थान के विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया जाएगा।