Lucknow में 16 जुलाई को निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, रूट और तैयारियों की पूरी जानकारी
Lucknow: राजधानी लखनऊ में 16 जुलाई को भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा निकाली जाएगी। शहर में अलग-अलग स्थानों से यात्राएं शुरू होंगी, जिनमें बड़ी संख्या में भक्तों के जुटने की उम्मीद है। प्रशासन और मंदिर कमेटियों ने सुरक्ष
Lucknow: राजधानी लखनऊ में 16 जुलाई को भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा निकाली जाएगी। शहर में अलग-अलग स्थानों से यात्राएं शुरू होंगी, जिनमें बड़ी संख्या में भक्तों के जुटने की उम्मीद है। प्रशासन और मंदिर कमेटियों ने सुरक्षा और सुविधा के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं।
एक मुख्य रथ यात्रा रवीन्द्रालय से शुरू होकर जहांगीराबाद पैलेस पर समाप्त होगी। इस यात्रा का खास आकर्षण मुकुंदा रॉक बैंड और अन्य नृत्य व संगीत समूह होंगे, जिनमें विदेशी रॉक बैंड्स के भी शामिल होने की संभावना है। रास्ते में भक्त पुष्प वर्षा कर भगवान के रथ का स्वागत करेंगे।
इसी दिन दलितगंज स्थित श्री माधव मंदिर द्वारा भी रथ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह यात्रा मंदिर के पांच दिवसीय वार्षिक उत्सव का हिस्सा है, जो 13 से 17 जुलाई तक चलेगा। श्री माधव मंदिर की रथ यात्रा नज़ीरगंज और शंकरनगर होते हुए रामकृष्ण मठ के सामने से गुजरेगी। इसके बाद यह अयोध्या रोड के रामदीन सिंह लॉन, डॉ. पन्ना लाल चौराहा और दलितगंज ब्रिज होते हुए वापस मंदिर परिसर पहुंचेगी।
आयोजन को सफल बनाने के लिए श्री माधव मंदिर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भारत भूषण गुप्ता की अध्यक्षता में बैठकें की गईं। इसमें सुरक्षा, सफाई, सजावट, भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण जैसे इंतजामों पर चर्चा हुई। प्रशासन ने लोगों से अनुशासन बनाए रखने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की है। भक्तों को सलाह दी गई है कि वे रथ पर न चढ़ें, शालीन कपड़े पहनें और समय से पहले पहुंच जाएं ताकि भीड़ से बचा जा सके।