Lucknow में मोहर्रम जुलूस के दौरान गिरा छज्जा, 2 बच्चों की मौत और 8 लोग घायल

Lucknow/Itounja : राजधानी लखनऊ के इटौंजा इलाके में मोहर्रम के जुलूस के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ सबील बांटते समय एक मकान का छज्जा अचानक गिर गया, जिससे दो बच्चों की जान चली गई और आठ लोग घायल हो गए। इस घटना के बाद इ

Lucknow/Itounja : राजधानी लखनऊ के इटौंजा इलाके में मोहर्रम के जुलूस के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ सबील बांटते समय एक मकान का छज्जा अचानक गिर गया, जिससे दो बच्चों की जान चली गई और आठ लोग घायल हो गए। इस घटना के बाद इलाके में काफी अफरा-तफरी मच गई और लोग घायलों की मदद में जुट गए।

यह दर्दनाक हादसा शुक्रवार रात करीब 9:45 बजे महोना इलाके में हुआ। पुलिस के मुताबिक, मुस्ताल अली और गुलजार अपने घर के छज्जे से जुलूस में शामिल लोगों को सबील बांट रहे थे। इसी दौरान छज्जे पर बहुत ज्यादा लोग जमा हो गए और कुछ लोग सबील लेने के लिए उस पर लटकने लगे, जिससे वजन बढ़ने के कारण छज्जा भरभराकर गिर गया।

हादसे में 12 साल के अरमान और 13 साल के अली की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य घायलों में मोहम्मद हमजा, रुशदा, जियाउल, मन्ना, सना, अजमल, मोहम्मद हसीब और जियांग शामिल हैं। सभी घायलों को तुरंत रामसागर मिश्र सौ शैय्या अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने अरमान और अली को मृत घोषित कर दिया।

एसीपी बीकेटी विकास कुमार पांडेय और पुलिस उपायुक्त उत्तरी गोपाल कृष्ण चौधरी ने मौके पर पहुँचकर बचाव कार्य का जायजा लिया। गंभीर रूप से घायल चार लोगों की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (KGMU) के ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।