Lucknow के इटौंजा में हादसा, मकान का छज्जा गिरने से 2 बच्चों की मौत, 10 घायल
Lucknow/Itounja : लखनऊ के इटौंजा इलाके में मोहर्रम के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक मकान का छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया, जिसकी चपेट में आने से दो बच्चों की जान चली गई और करीब आठ से दस लोग घायल हो गए। इस घटना के बाद
Lucknow/Itounja : लखनऊ के इटौंजा इलाके में मोहर्रम के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक मकान का छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया, जिसकी चपेट में आने से दो बच्चों की जान चली गई और करीब आठ से दस लोग घायल हो गए। इस घटना के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है और घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
यह दर्दनाक हादसा शुक्रवार 26 जून 2026 की रात करीब 9:45 से 10:15 बजे के बीच इटौंजा थाना क्षेत्र के महोना के पखारिया मोहल्ले में हुआ। मलबे में दबने से 12 साल के अरमान और 12-13 साल के अली नाम के दो बच्चों की मौत हो गई। हादसे में मोहम्मद हमजा, रुशदा, जियाउल, मन्ना, सना, अजमल, मोहम्मद हसीब, जियांग और मुश्ताक घायल हुए हैं। इनमें से पांच लोगों की हालत गंभीर है, जिन्हें KGMU के ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है, जबकि कुछ का इलाज बीकेटी अस्पताल में चल रहा है।
पुलिस की जांच में सामने आया कि मोहर्रम के जुलूस के दौरान मकान के छज्जे से ‘सबील’ के रूप में बालूशाही, कोल्ड ड्रिंक और बिस्कुट बांटे जा रहे थे। भीड़ ज्यादा होने की वजह से कुछ लोग छज्जे पर लटक गए थे, जिससे कमजोर छज्जे पर दबाव बढ़ा और वह ढह गया। स्थानीय पार्षद अशफाक ने भी बताया कि सामान लेने की कोशिश में लोगों ने छज्जे को पकड़ा था, जिससे यह हादसा हुआ।
घटना की सूचना मिलते ही डीसीपी उत्तरी गोपाल कृष्ण चौधरी और एसीपी बीकेटी विकास कुमार पांडेय मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य की निगरानी की। पुलिस के मुताबिक मकान के मालिक मुश्ताक अली और गुलजार थे। मोहल्ले के लोगों ने आरोप लगाया है कि आयोजकों ने सुरक्षा का कोई ध्यान नहीं रखा और एक कमजोर छज्जे से सबील बांटने की लापरवाही की। पुलिस फिलहाल मामले की कानूनी कार्रवाई कर रही है और इलाके में शांति बनी हुई है।