Lucknow के इटौंजा में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Lucknow/Itounja: लखनऊ के इटौंजा इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां सोमवार रात एक 70 साल की बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म किया गया। वारदात के बाद पीड़िता किसी तरह घिसटते हुए अपने घर पहुंची और परिजनों क

Lucknow/Itounja: लखनऊ के इटौंजा इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां सोमवार रात एक 70 साल की बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म किया गया। वारदात के बाद पीड़िता किसी तरह घिसटते हुए अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी बात बताई।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना सोमवार रात करीब 11:30 बजे की है। बुजुर्ग महिला शौच के लिए घर से बाहर निकली थीं, तभी एक अज्ञात युवक ने उन पर हमला कर दिया। जब महिला ने विरोध किया, तो आरोपी ने उनके साथ मारपीट की और उन्हें धमकाया, जिसके बाद उनके साथ दुष्कर्म किया गया।

घटना के बाद परिजनों ने तुरंत 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। इटौंजा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अज्ञात आरोपी की तलाश के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।