Lucknow में 48 घंटे बंद रहे ITMS कैमरे, स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा पर बढ़ा खतरा
Lucknow: राजधानी लखनऊ में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत लगाए गए इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) के कैमरे 48 घंटे तक बंद रहे। यह गड़बड़ी 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले हुई, जिससे शहर की सुरक्षा और ट
Lucknow: राजधानी लखनऊ में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत लगाए गए इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) के कैमरे 48 घंटे तक बंद रहे। यह गड़बड़ी 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले हुई, जिससे शहर की सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर बड़ा असर पड़ने की संभावना थी।
डीसीपी ट्रैफिक रवीना त्यागी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए स्मार्ट सिटी के सीईओ को पत्र लिखा। पत्र मिलने के बाद स्मार्ट सिटी कंपनी ने काम करने वाली एजेंसी को बुलाया और तुरंत कार्रवाई की, जिसके बाद 11 कैमरों को फिर से चालू करवाया गया।
डीसीपी ने चिंता जताई कि 15 अगस्त को मुख्यमंत्री और अन्य खास मेहमानों के प्रोग्राम थे। साथ ही बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे और आम लोग सड़कों पर निकलने वाले थे, ऐसे में कैमरों का बंद होना सुरक्षा के लिहाज से खतरनाक हो सकता था। ITMS सिस्टम का मुख्य काम भीड़-भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील जगहों की निगरानी करना होता है ताकि जाम या किसी भी आपात स्थिति में तुरंत एक्शन लिया जा सके।
बता दें कि 7 अगस्त 2026 को लखनऊ स्मार्ट सिटी बोर्ड की 27वीं बैठक हुई थी। इस मीटिंग में ITMS प्रोजेक्ट की समीक्षा की गई और निर्देश दिया गया कि इस सिस्टम को जल्द से जल्द पुलिस विभाग को सौंप दिया जाए ताकि पब्लिक सेफ्टी और ट्रैफिक मैनेजमेंट बेहतर हो सके।
वहीं दूसरी तरफ, उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के 51 जिलों के 296 प्रमुख चौराहों पर 1,342 नए CCTV कैमरे लगाने के लिए 8.99 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। इसका मकसद सड़क सुरक्षा को बढ़ाना और ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वालों पर नजर रखना है।