Lucknow के रूमी दरवाजे पर ITBP जवानों ने बिखेरा देशभक्ति का रंग, ‘वंदे मातरम’ के 150 साल पूरे होने पर हुआ भव्य आयोजन

Lucknow: राजधानी लखनऊ के ऐतिहासिक रूमी दरवाजे के सामने सोमवार की शाम देशभक्ति के रंग में डूबी रही। मौका था ‘वंदे मातरम’ की 150वीं वर्षगांठ का, जिसे मनाने के लिए इंडो-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) पूर्वी फ्रंटियर औ

Lucknow: राजधानी लखनऊ के ऐतिहासिक रूमी दरवाजे के सामने सोमवार की शाम देशभक्ति के रंग में डूबी रही। मौका था ‘वंदे मातरम’ की 150वीं वर्षगांठ का, जिसे मनाने के लिए इंडो-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) पूर्वी फ्रंटियर और एकाग्रता इंटरनेशनल फाउंडेशन ने मिलकर एक शानदार सांस्कृतिक शाम का आयोजन किया।

सोमवार शाम 7:30 बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में ITBP के जवानों और कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। देशभक्ति के गीतों पर जब जवान झूमने लगे, तो वहां मौजूद लोगों में भी राष्ट्रभक्ति का जज्बा जाग उठा। रूमी दरवाजे जैसी ऐतिहासिक जगह पर हुए इस आयोजन ने लोगों को अपनी संस्कृति और आजादी के संघर्ष की याद दिलाई।

यह पूरा कार्यक्रम ITBP के महानिरीक्षक (IG) के. संजय कुमार के निर्देशन और मार्गदर्शन में पूरा किया गया। इस खास मौके पर डीआईजी आर.एन. सिंह, डीआईजी सत्येंद्र कुमार और डीआईजी आर.एस. चंदेल समेत कई अन्य अतिथि मौजूद रहे, जिन्होंने जवानों के उत्साह की सराहना की।