Lucknow में पानी से भरे टब में डूबने से 2 साल की बच्ची की मौत, ननिहाल आई थी मासूम

Lucknow/Itauja: लखनऊ के इटौंजा इलाके में एक बेहद दुखद हादसा हुआ है। यहाँ महोना नगर पंचायत के वार्ड संख्या-8 में एक दो साल की मासूम बच्ची की पानी से भरे टब में डूबने से मौत हो गई। बच्ची अपने ननिहाल आई हुई थी और खेलते समय

Lucknow/Itauja: लखनऊ के इटौंजा इलाके में एक बेहद दुखद हादसा हुआ है। यहाँ महोना नगर पंचायत के वार्ड संख्या-8 में एक दो साल की मासूम बच्ची की पानी से भरे टब में डूबने से मौत हो गई। बच्ची अपने ननिहाल आई हुई थी और खेलते समय अचानक हादसे का शिकार हो गई।

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार देर रात घर के आंगन में अन्य बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान दो वर्षीय बच्ची शिवरा खेलते-खेलते घर के अंदर चली गई। कमरे में पानी से भरा एक टब रखा था, जिसमें संतुलन बिगड़ने के कारण बच्ची औंधे मुंह गिर गई और डूब गई। परिजन जब तक उसे बाहर निकालते, तब तक काफी देर हो चुकी थी। शिवरा के पिता शानू खुर्रमनगर के रहने वाले हैं और वह अपनी बेटी को लेकर अपने पिता शफीक खान के घर महोना आए हुए थे।

परिजनों ने तुरंत अचेत अवस्था में बच्ची को बख्शी का तालाब स्थित राम सागर मिश्र 100 शैय्या अस्पताल पहुँचाया। यहाँ डॉक्टरों ने जांच के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है।

मामले में पुलिस का कहना है कि परिजनों की तरफ से थाने में कोई लिखित सूचना नहीं दी गई है। हालांकि, इटौंजा इंस्पेक्टर सोबरन सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस घटना का संज्ञान लिया है और मामले की जांच कराई जाएगी।