Lucknow में 70 साल की बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म, विरोध करने पर बेरहमी से पीटा
Lucknow: राजधानी के इटौंजा इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म किया गया और विरोध करने पर उसे बुरी तरह पीटा गया। यह वारदात तब हुई जब महिला देर रात घर से बाहर न
Lucknow: राजधानी के इटौंजा इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म किया गया और विरोध करने पर उसे बुरी तरह पीटा गया। यह वारदात तब हुई जब महिला देर रात घर से बाहर निकली थी।
जानकारी के मुताबिक, महिला रात के समय शौच के लिए घर से बाहर गई थी, तभी एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ गलत काम किया। आरोपी ने महिला को धमकाया कि अगर उसने शोर मचाया तो उसे ट्रक में डालकर गोरखपुर ले जाया जाएगा। इस डर और हमले के कारण महिला काफी सहम गई थी।
जब महिला वापस घर पहुँची, तो परिवार वालों ने तुरंत 112 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आनन-फानन में महिला को इलाज के लिए BKT के रामसागर मिश्रा शय्या अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ उनका उपचार चल रहा है।
इटौंजा पुलिस स्टेशन के SHO सोबरन सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस की टीमें इलाके के CCTV फुटेज खंगाल रही हैं और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही हैं। पुलिस ने संदेह के आधार पर एक व्यक्ति से पूछताछ भी शुरू कर दी है और जल्द ही मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया है।