Lucknow में दर्दनाक हादसा, दो बच्चों की मौत से परिवार में मचा कोहराम

Lucknow: राजधानी लखनऊ के इटौजा इलाके में एक बेहद दुखद हादसा हुआ है। यहाँ के महोना वार्ड नंबर नौ में हुए इस हादसे में दो मासूम बच्चों की जान चली गई। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर

Lucknow: राजधानी लखनऊ के इटौजा इलाके में एक बेहद दुखद हादसा हुआ है। यहाँ के महोना वार्ड नंबर नौ में हुए इस हादसे में दो मासूम बच्चों की जान चली गई। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के मुताबिक, हादसे का शिकार हुए बच्चों के नाम Armaan और Ali थे। घटना के तुरंत बाद मौके पर पुलिस पहुँच गई थी और घायल लोगों को अस्पताल पहुँचाया गया। स्थानीय लोगों ने बच्चों की मौत की खबर तुरंत उनके माता-पिता को नहीं दी और सबको ढांढस बंधाने की कोशिश की, जिससे परिवार को इस दुखद खबर का पता चलने में समय लगा।