Lucknow: दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए खुले अंतरिक्ष विज्ञान के रास्ते, ISRO के प्रोग्राम से जुड़ेंगे छात्र
Lucknow: लखनऊ की डॉ. शकुंतला मिश्र नेशनल रिहैबिलिटेशन यूनिवर्सिटी अब दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए अंतरिक्ष विज्ञान की दुनिया के दरवाजे खोलने जा रही है। यूनिवर्सिटी को ISRO के नेशनल एजुकेशनल आउटरीच प्रोग्राम के लिए नोडल
Lucknow: लखनऊ की डॉ. शकुंतला मिश्र नेशनल रिहैबिलिटेशन यूनिवर्सिटी अब दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए अंतरिक्ष विज्ञान की दुनिया के दरवाजे खोलने जा रही है। यूनिवर्सिटी को ISRO के नेशनल एजुकेशनल आउटरीच प्रोग्राम के लिए नोडल सेंटर बनाया गया है। इस पहल से अब विशेष आवश्यकता वाले छात्र भी स्पेस साइंस और आधुनिक तकनीक को आसानी से सीख सकेंगे।
इस पूरे प्रोग्राम का संचालन ISRO के देहरादून स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ रिमोट सेंसिंग (IIRS) द्वारा किया जाएगा। यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर विनय कुमार सिंह को इस प्रोग्राम का नोडल कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। इसके तहत यूनिवर्सिटी के छात्र, रिसर्च स्कॉलर्स और शिक्षक ऑनलाइन और ऑफलाइन ट्रेनिंग ले सकेंगे।
रजिस्ट्रार रोहित सिंह ने बताया कि इस कोशिश से छात्रों में वैज्ञानिक सोच बढ़ेगी और उन्हें नई तकनीकों और रिसर्च में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। छात्रों को देश के बड़े वैज्ञानिकों और एक्सपर्ट्स के साथ सीधे बातचीत करने का अवसर भी मिलेगा।
वाइस चांसलर आचार्य संजय सिंह के मुताबिक, ISRO के इन प्रोग्राम्स से यूनिवर्सिटी के छात्र इनोवेशन और रिसर्च कल्चर को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे। इस ट्रेनिंग के दौरान छात्र कई महत्वपूर्ण विषयों के बारे में सीखेंगे, जिनमें शामिल हैं:
- सैटेलाइट टेक्नोलॉजी
- अर्थ ऑब्जर्वेशन (पृथ्वी अवलोकन)
- डिजिटल मैपिंग
- डिजास्टर मैनेजमेंट (आपदा प्रबंधन)
- एनवायरमेंटल स्टडीज
- जियोस्पेशियल डेटा का इस्तेमाल