Lucknow में इस्कॉन ने निकाली हरिनाम संकीर्तन यात्रा, 16 जुलाई को होगी भव्य रथ यात्रा

Lucknow: इस्कॉन लखनऊ की ओर से सोमवार को शहर में हरिनाम संकीर्तन यात्रा निकाली गई। इस यात्रा के दौरान भक्तों ने पूरे रास्ते भजन-कीर्तन किया और लोगों को आने वाली रथ यात्रा के लिए आमंत्रित किया। शहर के व्यापारियों ने भी इस

Lucknow: इस्कॉन लखनऊ की ओर से सोमवार को शहर में हरिनाम संकीर्तन यात्रा निकाली गई। इस यात्रा के दौरान भक्तों ने पूरे रास्ते भजन-कीर्तन किया और लोगों को आने वाली रथ यात्रा के लिए आमंत्रित किया। शहर के व्यापारियों ने भी इस यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया।

भक्तों ने लोगों से अपील की है कि वे 16 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली मुख्य रथ यात्रा में बड़ी संख्या में शामिल हों। यह संकीर्तन यात्रा असल में रथ यात्रा की तैयारी और लोगों को जागरूक करने के लिए निकाली गई थी।

आने वाली 16 जुलाई की रथ यात्रा का रूट भी तय कर लिया गया है। यह यात्रा रवींद्रालय चारबाग से शुरू होगी। इसके बाद यह बासमंडी चौराहा, हीवेट रोड, बर्लिंगटन चौराहा और हलवासिया तिराहे से होते हुए आगे बढ़ेगी। इस पूरी यात्रा का समापन जहांगीराबाद पैलेस लॉन पर होगा।