Lucknow में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया, शिया कॉलोनी में सैकड़ों लोगों ने किया योगाभ्यास
Lucknow: राजधानी लखनऊ में 21 जून 2026 को 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया। शहर के अलग-अलग हिस्सों में लोगों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवन जीने का संकल्प लिया। इस साल योग
Lucknow: राजधानी लखनऊ में 21 जून 2026 को 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया। शहर के अलग-अलग हिस्सों में लोगों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवन जीने का संकल्प लिया। इस साल योग दिवस की थीम ‘स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग’ (Yoga for Healthy Ageing) रखी गई थी।
लखनऊ पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के शिया कॉलोनी, आलमनगर में आदर्श योग समिति ने विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, महिलाएं, युवा और योग साधक जुटे। सभी ने मिलकर योग किया और समाज में सेहत के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया।
शहर के अन्य प्रमुख स्थानों पर भी योग कार्यक्रमों की धूम रही। रेजीडेंसी परिसर में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और जिलाधिकारी विशाख जी जैन ने हिस्सा लिया। वहीं राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सामूहिक योग सत्र में भाग लेकर लोगों से योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की।
नगर निगम मुख्यालय झंडी पार्क में महापौर सुषमा खर्कवाल की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ, जबकि यूपी-112 मुख्यालय में पुलिस महानिदेशक विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में 500 से ज्यादा पुलिसकर्मियों ने योगाभ्यास किया। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (BBAU) के योग विभाग ने 30 दिनों के काउंटडाउन महोत्सव के साथ इस दिन का समापन किया। इसके अलावा गोमती तट पर राज्य स्वच्छ गंगा मिशन द्वारा योग और वृक्षारोपण अभियान चलाया गया।
राज्य स्तर पर भी इसकी बड़ी भागीदारी दिखी। उत्तर प्रदेश के करीब 1.32 लाख परिषदीय स्कूलों के 1.42 करोड़ छात्र-छात्राओं और 746 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की 78 हजार से अधिक छात्राओं ने योग कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।