Lucknow में अंतरराष्ट्रीय सेक्स रैकेट की मास्टरमाइंड लोला गिरफ्तार, कॉस्मेटिक सर्जरी कराकर बदलती थी पहचान
Lucknow : लखनऊ पुलिस ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए उज्बेकिस्तान की नागरिक लोला कायूमोवा को गिरफ्तार किया है। वह करीब एक साल से फरार चल रही थी। लोला पर आरोप है कि वह उज्बेकिस्तान और नेपाल से मह
Lucknow : लखनऊ पुलिस ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए उज्बेकिस्तान की नागरिक लोला कायूमोवा को गिरफ्तार किया है। वह करीब एक साल से फरार चल रही थी। लोला पर आरोप है कि वह उज्बेकिस्तान और नेपाल से महिलाओं को नौकरी का झांसा देकर भारत लाती थी और उनसे जबरन वेश्यावृत्ति कराती थी।
पुलिस के मुताबिक, लोला कायूमोवा ने अपनी पहचान छिपाने और खुद को भारतीय दिखाने के लिए चेहरे, होंठ और निजी अंगों समेत सात कॉस्मेटिक सर्जरी करवाई थीं। इस काम में लखनऊ के एक प्लास्टिक सर्जन डॉ. विवेक गुप्ता की मदद ली गई थी, जो फिलहाल फरार हैं। लोला ने फर्जी शादी का प्रमाण पत्र बनवाकर आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस भी हासिल किया था। उसने लखनऊ के जनक प्रताप सिंह नाम के व्यक्ति को अपना पति बताया था, लेकिन जनक ने इस शादी से पूरी तरह इनकार किया है।
डीसीपी साउथ मोहम्मद मुश्ताक और एडिशनल डीसीपी वसंत रल्लापल्ली ने बताया कि FRRO की सूचना पर सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने यह कार्रवाई की। लोला के साथ उसका लिव-इन पार्टनर त्रिजिन उर्फ अर्जुन राणा भी इस खेल में शामिल था, जो महिलाओं को फर्जी भारतीय पहचान दिलाने में मदद करता था। वह भी अभी फरार है।
इस रैकेट का तरीका बेहद खतरनाक था। महिलाओं को भारत लाकर उनके पासपोर्ट और यात्रा दस्तावेज जब्त कर लिए जाते थे। फिर उनकी सर्जरी कराई जाती थी ताकि वे भारतीय दिखें और उन्हें लखनऊ के पॉश इलाकों जैसे गोमती नगर और सुशांत गोल्फ सिटी के फ्लैटों में रहने के लिए मजबूर किया जाता था। लोला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और विदेशी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और पुलिस अब इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।