Lucknow में इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर किशोरी से रेप और ब्लैकमेलिंग, पुलिस ने MP से आरोपी को दबोचा
Lucknow: सरोजनी नगर इलाके में इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती कर एक किशोरी के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग करने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने शादी का झांसा देकर इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी
Lucknow: सरोजनी नगर इलाके में इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती कर एक किशोरी के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग करने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने शादी का झांसा देकर इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी को मध्य प्रदेश से पकड़कर रविवार को जेल भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी और किशोरी की मुलाकात इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। दोस्ती बढ़ने के बाद आरोपी ने शादी का वादा किया और किशोरी के साथ गलत काम किया। इसके बाद आरोपी उसे ब्लैकमेल भी करने लगा, जिसकी शिकायत पुलिस में की गई।
सरोजनी नगर थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की और आरोपी की लोकेशन ट्रेस की। पुलिस टीम ने मध्य प्रदेश पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार किया और कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे जेल भेज दिया।