Lucknow में इंस्टाग्राम की दोस्ती पड़ी भारी, शादी से इनकार पर बच्चे का अपहरण, बहराइच से बरामद

Lucknow: राजधानी लखनऊ में इंस्टाग्राम पर हुई जान-पहचान एक महिला के लिए मुसीबत बन गई। एक युवक ने महिला के शादी से इनकार करने पर उसके बच्चे का अपहरण कर लिया था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज 6 घंटे के भीतर बच्चे को बहराइ

Lucknow: राजधानी लखनऊ में इंस्टाग्राम पर हुई जान-पहचान एक महिला के लिए मुसीबत बन गई। एक युवक ने महिला के शादी से इनकार करने पर उसके बच्चे का अपहरण कर लिया था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज 6 घंटे के भीतर बच्चे को बहराइच से सकुशल बरामद कर लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह पूरा मामला मड़ियांव पुलिस और डीसीपी उत्तरी की सर्विलांस क्राइम टीम की संयुक्त कार्रवाई का नतीजा है। पुलिस को मिली सूचना के बाद टीम ने ऑपरेशन चलाया और बच्चे को आरोपी के चंगुल से छुड़ा लिया। जांच में सामने आया कि आरोपी युवक महिला का परिचित था और उसने शादी का दबाव बनाने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया था।