Lucknow में हादसा, तख्त के नीचे रखी बाल्टी में डूबने से छह माह के मासूम की मौत
Lucknow: राजधानी के PGI इलाके की सतगुरुपुरम कॉलोनी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक छह महीने के मासूम बच्चे की पानी से भरी बाल्टी में डूबने से मौत हो गई। यह हादसा बुधवार सुबह तब हुआ जब घर के सदस्य अपने
Lucknow: राजधानी के PGI इलाके की सतगुरुपुरम कॉलोनी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक छह महीने के मासूम बच्चे की पानी से भरी बाल्टी में डूबने से मौत हो गई। यह हादसा बुधवार सुबह तब हुआ जब घर के सदस्य अपने काम में व्यस्त थे।
मृतक बच्चे का नाम शिवांश था, जो अपने माता-पिता कुलदीप और शिवानी की पहली संतान था। बताया जा रहा है कि कुलदीप और शिवानी मजदूर के तौर पर काम करते हैं और यह परिवार यहाँ एक किराए के मकान में रहता था। बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे कुलदीप काम पर चला गया था और माँ शिवानी घर के कामकाज में लगी हुई थी। इसी दौरान शिवांश तख्त पर खेल रहा था और अचानक वह तख्त के नीचे रखी पानी से भरी बाल्टी में गिर गया और डूब गया।
जब माँ ने काफी देर तक बच्चे की कोई आवाज या हलचल नहीं सुनी, तो उन्होंने उसे खोजा। बाल्टी में बच्चे को देखकर माँ हड़बड़ा गई और तुरंत मकान मालिक व पड़ोसियों की मदद से उसे लेकर अस्पताल भागी। माता-पिता बच्चे को चार अलग-अलग प्राइवेट अस्पतालों में ले गए, लेकिन सभी जगह डॉक्टरों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया।
इस हादसे के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है और माता-पिता गहरे सदमे में हैं। बच्चे के अंतिम संस्कार के लिए उसे कुलदीप के पैतृक गांव गोसाईगंज-सुल्तानपुर रोड ले जाया गया। मिली जानकारी के अनुसार, इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को नहीं दी गई थी। स्थानीय लोगों ने अन्य परिवारों से अपील की है कि छोटे बच्चों की पहुँच से पानी की बाल्टी और अन्य खतरनाक चीजें दूर रखें ताकि ऐसे हादसों को रोका जा सके।