Lucknow में कमरे में मिला युवक का शव, नाइट ड्यूटी से लौटने के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत
Lucknow: राजधानी के इंदिरानगर इलाके में एक 24 साल के युवक की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। तकरोही इलाके में किराये के कमरे में रहने वाले अतुल सिंह का शव उनके बेड पर पेट के बल पड़ा मिला। परिजनों ने जब काफी कोशिशों के
Lucknow: राजधानी के इंदिरानगर इलाके में एक 24 साल के युवक की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। तकरोही इलाके में किराये के कमरे में रहने वाले अतुल सिंह का शव उनके बेड पर पेट के बल पड़ा मिला। परिजनों ने जब काफी कोशिशों के बाद दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, तब उन्हें अतुल का शव मिला।
अतुल सिंह मूल रूप से बहराइच के बेदौली गांव के रहने वाले थे और पिछले एक साल से लखनऊ में रह रहे थे। उनके पिता शैलेश सिंह एक सरकारी स्कूल में बाबू के पद पर तैनात हैं। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार रात को अतुल ने अपनी मां पूनम से फोन पर बात की थी और बताया था कि सब ठीक है, लेकिन बुधवार को वह अपने ऑफिस नहीं गए।
जब अतुल का कोई पता नहीं चला, तो उनके परिचित नीरज ने परिजनों को खबर दी और दरवाजा तोड़ने में मदद की। सूचना मिलते ही इंदिरानगर इंस्पेक्टर और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने जांच के दौरान अतुल का मोबाइल और अन्य जरूरी सामान अपने कब्जे में ले लिया है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंदिरानगर इंस्पेक्टर के अनुसार, कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और मौत की असली वजह अभी साफ नहीं है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि युवक की मौत कैसे हुई। फिलहाल मामले की जांच जारी है।