Lucknow के इंदिरानगर में कमरे में मिला युवक का शव, बहराइच का रहने वाला था मृतक

Lucknow: इंदिरानगर के तकरोही इलाके में एक 24 साल के युवक का शव संदिग्ध हालत में उसके किराए के कमरे में मिला है। मृतक की पहचान अतुल सिंह के रूप में हुई है, जो एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। इस घटना के बाद से परिवार में

Lucknow: इंदिरानगर के तकरोही इलाके में एक 24 साल के युवक का शव संदिग्ध हालत में उसके किराए के कमरे में मिला है। मृतक की पहचान अतुल सिंह के रूप में हुई है, जो एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। इस घटना के बाद से परिवार में मातम छाया हुआ है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, अतुल सिंह मूल रूप से बहराइच के बेदौली गांव का रहने वाला था। वह लखनऊ के इंदिरानगर में किराए पर रहकर काम करता था। बुधवार देर शाम जब गांव के एक परिचित नीरज ने अतुल को फोन किया, तो उसकी तरफ से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद नीरज ने अतुल के परिवार को इस बात की जानकारी दी।

परिजनों की बात सुनकर नीरज ने पड़ोसियों की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़ा। अंदर जाने पर अतुल का शव बिस्तर पर औंधे मुंह पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने कमरे से अतुल का मोबाइल और अन्य जरूरी सामान इकट्ठा किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अतुल के पिता शैलेश सिंह एक इंटर कॉलेज में बाबू हैं। परिजनों ने बताया कि मंगलवार रात को अतुल ने अपनी मां पूनम से फोन पर बात की थी और कहा था कि सब ठीक है। हालांकि, वह बुधवार को अपने ऑफिस नहीं गया था। इंदिरानगर इंस्पेक्टर के अनुसार, मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी।