Lucknow में शादी के 4 महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप

Lucknow/Indiranagar : राजधानी लखनऊ के इंदिरानगर इलाके में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। बक्सर की रहने वाली सोनाली की शादी को अभी सिर्फ चार महीने ही हुए थे, लेकिन 4 जुलाई 2026 को उसक

Lucknow/Indiranagar : राजधानी लखनऊ के इंदिरानगर इलाके में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। बक्सर की रहने वाली सोनाली की शादी को अभी सिर्फ चार महीने ही हुए थे, लेकिन 4 जुलाई 2026 को उसकी मौत हो गई। परिजनों ने इसे आत्महत्या नहीं बल्कि सोची-समझी हत्या बताया है।

घटना मानस एनक्लेव की है, जहाँ पति कमलाकांत मिश्र ने दोपहर में फोन कर मायके वालों को बताया कि सोनाली ने आत्महत्या कर ली है। जब परिजन मौके पर पहुंचे तो उन्हें शक हुआ। मायके वालों का आरोप है कि सोनाली के गले के साथ-साथ उसके हाथ और पैरों में भी रस्सी से बांधने के निशान थे, जिससे यह साफ होता है कि उसे जबरन मारा गया है।

मृतका के परिवार ने पुलिस को बताया कि शादी के समय 15 लाख रुपये नकद, 250 ग्राम सोने के गहने और करीब ढाई लाख रुपये का फर्नीचर दिया गया था। इसके बावजूद ससुराल वाले लगातार चार पहिया गाड़ी की मांग कर रहे थे और मांग पूरी न होने पर सोनाली को जान से मारने की धमकी दी जाती थी।

इस मामले में पुलिस ने पति कमलाकांत मिश्र, ससुर शारदानंद मिश्र, सास रमावती देवी, ननद गिरजा चौबे, भसुर लक्ष्मीकांत मिश्र और उनकी पत्नी लक्ष्मी देवी समेत कुल छह लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। पति कमलाकांत मिश्र ICICI Bank में काम करते हैं।

इंदिरानगर के प्रभारी थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।