Lucknow में सील रेस्तरां में लगी भीषण आग, दमकल की 4 गाड़ियों ने पाया काबू

Lucknow: राजधानी के इंदिरा नगर सेक्टर-8 इलाके में सोमवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ स्थित वी-2 रेस्तरां एंड बैंक्वेट में दोपहर करीब 4 बजे भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते चारों तरफ धुआं फैल गया, जिसस

Lucknow: राजधानी के इंदिरा नगर सेक्टर-8 इलाके में सोमवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ स्थित वी-2 रेस्तरां एंड बैंक्वेट में दोपहर करीब 4 बजे भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते चारों तरफ धुआं फैल गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के मुताबिक, यह रेस्तरां पहले से ही सील था। आग लगने के बाद जब दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, तो भारी धुएं की वजह से बचाव कार्य में काफी दिक्कतें आईं। दमकल की कुल 4 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने की सही वजह साफ नहीं हो पाई है और इसकी जांच की जा रही है।

लखनऊ में अग्नि सुरक्षा को लेकर पिछले कुछ समय से सख्ती बरती जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि फायर एनओसी के बिना चलने वाले प्रतिष्ठानों और बेसमेंट में बने नर्सिंग होम या कोचिंग सेंटरों की जांच की जाए। मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) अंकुश मित्तल ने भी शहर के मॉल, क्लब और रेस्तरां में सुरक्षा ऑडिट शुरू करवाया था।

शहर में सुरक्षा उपकरणों की कार्यप्रणाली पर पहले से ही सवाल उठ रहे हैं। बीते 7 अगस्त को KGMU में हुई आग की घटना में फायर अलार्म काम नहीं कर रहे थे, जिसके बाद अब इस सील रेस्तरां में लगी आग ने एक बार फिर सुरक्षा मानकों की अनदेखी की ओर इशारा किया है।