Lucknow में सैनिटरी शोरूम में भीषण आग, मीटर बोर्ड से शुरू हुई थी लपटें, सारा सामान जलकर राख
Lucknow/Indira Nagar: राजधानी के इंदिरा नगर इलाके में गुरुवार सुबह एक सैनिटरी शोरूम में भीषण आग लग गई। यह हादसा जगरानी अस्पताल के पास स्थित अवध सैनिटरी शोरूम में हुआ, जिससे इलाके में काफी अफरा-तफरी मच गई। दमकल विभाग की द
Lucknow/Indira Nagar: राजधानी के इंदिरा नगर इलाके में गुरुवार सुबह एक सैनिटरी शोरूम में भीषण आग लग गई। यह हादसा जगरानी अस्पताल के पास स्थित अवध सैनिटरी शोरूम में हुआ, जिससे इलाके में काफी अफरा-तफरी मच गई। दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक शोरूम में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।
जानकारी के मुताबिक, यह घटना 2 जुलाई 2026 की सुबह करीब 10 बजे की है। आग शोरूम की सीढ़ियों के नीचे लगे मीटर बोर्ड से शुरू हुई थी। जब दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे, तो शोरूम का मुख्य दरवाजा बंद था। इस वजह से फायर फाइटर्स को सीढ़ी लगाकर छत के रास्ते अंदर जाना पड़ा। उन्होंने हैमर से रास्ता बनाया और ताला काटकर अंदर प्रवेश किया, जिसके बाद आग को पूरी तरह बुझाया गया।
राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और सभी सुरक्षित रहे। शोरूम के मालिक आदित्य हवेलिया कल्याणपुर रिंग रोड के त्रिमूर्ति ग्राम के निवासी हैं। फिलहाल प्रशासन और दमकल विभाग आग लगने के सही कारणों की जांच कर रहे हैं।