Lucknow के इंदिरा नगर में मंदिर से दान पेटी चोरी, CCTV में कैद हुआ चोर

Lucknow: राजधानी के इंदिरा नगर इलाके में चोरों ने एक प्राचीन मंदिर को अपना निशाना बनाया है। तकरोही गांव के संतपुरम में स्थित प्राचीन साईं चेतना सनातन धर्म मंदिर से चोर देर रात दान पेटी चोरी कर ले गए। इस घटना से स्थानीय ल

Lucknow: राजधानी के इंदिरा नगर इलाके में चोरों ने एक प्राचीन मंदिर को अपना निशाना बनाया है। तकरोही गांव के संतपुरम में स्थित प्राचीन साईं चेतना सनातन धर्म मंदिर से चोर देर रात दान पेटी चोरी कर ले गए। इस घटना से स्थानीय लोगों और मंदिर समिति में काफी नाराजगी है।

जानकारी के मुताबिक, चोर मंदिर परिसर का शीशा तोड़कर अंदर दाखिल हुए। अंदर घुसने के बाद उन्होंने दान पेटी को उठाया और मौके से फरार हो गए। पूरी घटना मंदिर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में साफ दिख रहा है कि चोर दान पेटी को अपने कंधे पर लादकर पैदल ही भाग निकला। पुलिस अब इस फुटेज के आधार पर चोर की तलाश कर रही है।