Lucknow में इंदिरा नगर थाने का दरोगा लापता, वाराणसी में मिली आखिरी लोकेशन
Lucknow: लखनऊ के इंदिरानगर थाने में तैनात एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर आनंद कुमार मिश्रा अचानक लापता हो गए हैं। वह 11 अगस्त को अपने घर से निकले थे और तब से उनका कोई पता नहीं चला है। पुलिस अब उनकी तलाश में जुटी है। जानकारी के म
Lucknow: लखनऊ के इंदिरानगर थाने में तैनात एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर आनंद कुमार मिश्रा अचानक लापता हो गए हैं। वह 11 अगस्त को अपने घर से निकले थे और तब से उनका कोई पता नहीं चला है। पुलिस अब उनकी तलाश में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक, दरोगा आनंद कुमार मिश्रा 11 अगस्त की दोपहर करीब 12:45 बजे सिविल ड्रेस पहनकर घर से निकले थे। उन्होंने घर वालों को बताया था कि वह थाने जा रहे हैं, लेकिन वह वहां नहीं पहुंचे। परिजनों ने जब उनसे संपर्क करने की कोशिश की तो फोन नहीं लगा।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की गई और उनके मोबाइल की लोकेशन चेक की गई। शुरुआती जांच में उनकी आखिरी लोकेशन वाराणसी में मिली है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि वह वाराणसी कैसे पहुंचे और वहां से कहां गए। फिलहाल इस मामले में कोई नया आधिकारिक अपडेट सामने नहीं आया है।