Lucknow के इंदिरा नगर में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, विधायक ओ.पी. श्रीवास्तव ने किया ध्वजारोहण
Lucknow/Indira Nagar: लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित ए-ब्लॉक योगा पार्क में 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया। इस मौके पर स्थानीय निवासियों ने हिस्सा लिया और तिरंगे को सलामी दी। कार्यक्रम में मुख्य
Lucknow/Indira Nagar: लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित ए-ब्लॉक योगा पार्क में 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया। इस मौके पर स्थानीय निवासियों ने हिस्सा लिया और तिरंगे को सलामी दी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर विधायक ओ.पी. श्रीवास्तव पहुंचे और उन्होंने वहां ध्वजारोहण किया। झंडा फहराने के बाद विधायक ने लोगों को संबोधित किया और देश की आजादी के महत्व पर बात की। अपने भाषण के दौरान विधायक ओ.पी. श्रीवास्तव ने जोर देते हुए कहा कि राष्ट्र हित सबसे ऊपर है।