Lucknow के इंदिरा नगर में सूने घर से 17 लाख की चोरी, उज्जैन दर्शन गए थे परिवार वाले
Lucknow: राजधानी के इंदिरा नगर इलाके में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोर घर से 15 लाख रुपये के जेवर और 2 लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए। यह घटना उस समय हुई जब मकान मालिक अपन
Lucknow: राजधानी के इंदिरा नगर इलाके में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोर घर से 15 लाख रुपये के जेवर और 2 लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए। यह घटना उस समय हुई जब मकान मालिक अपने परिवार के साथ बाहर गए हुए थे।
जानकारी के मुताबिक, इंदिरा नगर के रहने वाले संजय श्रीवास्तव अपने परिवार के साथ उज्जैन दर्शन के लिए गए थे। इसी मौके का फायदा उठाकर बदमाशों ने उनके बंद घर में सेंध लगाई और कीमती सामान पार कर दिया। जब परिवार वापस लौटा तब उन्हें चोरी का पता चला।
इंदिरा नगर क्षेत्र में पिछले कुछ समय से बंद घरों को निशाना बनाने वाली घटनाओं में बढ़ोतरी देखी गई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है ताकि आरोपियों का पता लगाया जा सके।