Lucknow में 15 अगस्त को लागू होगा ट्रैफिक डायवर्जन, 18 रूट बंद रहेंगे; हजरतगंज और राजभवन जाने वाले ध्यान दें
Lucknow: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राजधानी लखनऊ में यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। 15 अगस्त को विधानसभा और जनभवन में होने वाले झंडारोहण समारोह की वजह से शहर के 18 रास्तों को डायवर्ट किया गया है। सुबह 6 बजे
Lucknow: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राजधानी लखनऊ में यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। 15 अगस्त को विधानसभा और जनभवन में होने वाले झंडारोहण समारोह की वजह से शहर के 18 रास्तों को डायवर्ट किया गया है। सुबह 6 बजे से कार्यक्रम खत्म होने तक कई इलाकों में सामान्य वाहनों की एंट्री बंद रहेगी।
पुलिस उपायुक्त रवीना त्यागी ने बताया कि यह व्यवस्था सुरक्षा और समारोह के सुचारू संचालन के लिए की गई है। हालांकि, इमरजेंसी सेवाओं में लगे वाहनों को जरूरत पड़ने पर इस डायवर्जन में छूट दी जाएगी। अगर किसी को ट्रैफिक से जुड़ी कोई जानकारी चाहिए, तो वे ट्रैफिक कंट्रोल रूम के नंबर 9454405155 पर कॉल कर सकते हैं।
| प्रभावित क्षेत्र/मार्ग | नियम और वैकल्पिक रास्ता |
|---|---|
| हजरतगंज-राजभवन, जनभवन, डीएसओ चौराहा | सामान्य वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। |
| पार्क रोड से हजरतगंज चौराहा | एकल मार्ग व्यवस्था निलंबित रहेगी। |
| बंदरियाबाग चौराहा से जनभवन और हजरतगंज | यातायात प्रतिबंधित रहेगा; गोल्फ क्लब चौराहा या एसएन ओवरब्रिज का उपयोग करें। |
| लालबत्ती चौराहा | प्रेरणा केंद्र, एनेक्सी और सिसेंडी तिराहा की ओर जाना मना है। |
| हजरतगंज चौराहा | डीएसओ चौराहा और बंदरियाबाग की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। |
| बाल्मीकी तिराहा | डनलफ तिराहा, सिकन्दरबाग, दैनिक जागरण या सुभाष चौराहा होकर जाएं। |
| राणा प्रताप चौराहा | केकेसी तिराहा, लोको चौराहा या बर्लिंग्टन चौराहा से बाएं होकर अशोकलाट जाएं। |
इसके अलावा लखनऊ हवाई अड्डे पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे अनिवार्य जांच के कारण समय से पहले पहुंचें ताकि उन्हें परेशानी न हो।