Lucknow में 15 अगस्त की तैयारी, विधान भवन के सामने हुई रिहर्सल; मलिहाबाद SDM ने निभाई CM की भूमिका
Lucknow: राजधानी लखनऊ में 15 अगस्त को मनाए जाने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। गुरुवार सुबह विधान भवन के सामने फुल-ड्रेस रिहर्सल किया गया ताकि मुख्य कार्यक्रम के दिन कोई कमी न रहे। इस
Lucknow: राजधानी लखनऊ में 15 अगस्त को मनाए जाने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। गुरुवार सुबह विधान भवन के सामने फुल-ड्रेस रिहर्सल किया गया ताकि मुख्य कार्यक्रम के दिन कोई कमी न रहे। इस पूर्वाभ्यास के दौरान मलिहाबाद के एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भूमिका निभाई और सलामी ली।
इस रिहर्सल की वजह से शहर की यातायात व्यवस्था में काफी बदलाव किए गए। गुरुवार सुबह 6 बजे से रिहर्सल खत्म होने तक डायवर्जन लागू रहा। जनभवन से लेकर पुराने लखनऊ तक जाने वाले कुछ रास्तों पर आम वाहनों की एंट्री बंद रही और लोगों को वैकल्पिक रास्तों से जाने की सलाह दी गई। हालांकि, इमरजेंसी वाहनों को इस डायवर्जन में छूट दी गई थी। ट्रैफिक विभाग ने लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर 9454405155 भी जारी किया है।
लखनऊ के जिला मजिस्ट्रेट सूर्यपाल गंगवार ने बताया कि 15 अगस्त के कार्यक्रम को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाने के लिए सभी तैयारियां की जा रही हैं। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस और डॉग स्क्वायड ने विधानसभा और हजरतगंज इलाके में गहन चेकिंग अभियान भी चलाया है।
वहीं राष्ट्रीय स्तर पर इस बार स्वतंत्रता दिवस के लिए ‘वंदे मातरम के 150 वर्ष’ और ‘विकसित भारत @2047 के लिए युवा शक्ति’ जैसे विषयों को चुना गया है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार देशभक्ति और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य के सभी 75 जिलों में ‘वंदे मातरम वाटिका’ स्थापित करने जा रही है।