Lucknow में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी, रिहर्सल में मलिहाबाद SDM बने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Lucknow: राजधानी लखनऊ में 15 अगस्त को होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। गुरुवार सुबह विधान भवन के सामने फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया ताकि मुख्य कार्यक्रम के दिन कोई कमी न रहे। इस रिहर्सल के दौरान

Lucknow: राजधानी लखनऊ में 15 अगस्त को होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। गुरुवार सुबह विधान भवन के सामने फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया ताकि मुख्य कार्यक्रम के दिन कोई कमी न रहे। इस रिहर्सल के दौरान मलिहाबाद के SDM मनोज कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भूमिका निभाई और ध्वजारोहण की प्रक्रिया को समझा।

प्रशासन ने इस बार समारोह को लेकर कड़े नियम तय किए हैं। गृह मंत्रालय के निर्देशों के मुताबिक तिरंगे को हमेशा तेजी से फहराना होगा और धीरे से उतारना होगा। केसरिया पट्टी ऊपर की तरफ होनी चाहिए। फटे हुए या गंदे झंडे का इस्तेमाल करना अपराध माना जाएगा। साथ ही प्लास्टिक के झंडों के इस्तेमाल से बचने की सलाह दी गई है। राज्य की राजधानियों और जिला मुख्यालयों में कार्यक्रम सुबह 9 बजे के बाद शुरू होंगे, जिसमें ध्वजारोहण, राष्ट्रगान और परेड शामिल रहेगी।

शहर में देशभक्ति का माहौल बनाने के लिए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान 9 अगस्त से शुरू हो चुका है, जो 17 अगस्त तक चलेगा। लोग अपने घरों पर तिरंगा फहराकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और सेल्फी अपलोड कर सर्टिफिकेट ले सकते हैं। इस बार वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में लोगों को राष्ट्रगीत सीखने और गाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

लखनऊ के अन्य इलाकों में भी तैयारी दिख रही है। जानकीपुरम में जन उद्घोष व्यापार मंडल द्वारा एक बड़ी ‘तिरंगा रैली’ निकाली जाएगी ताकि आम जनता के बीच देशभक्ति का संदेश पहुंचाया जा सके।