Lucknow में भीषण आग, IIM रोड की कई दुकानें जलकर राख, 8 दमकल की गाड़ियां पहुंचीं

Lucknow: राजधानी के बक्शी का तालाब इलाके में बुधवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। मुक्तकीपुर स्थित IIM रोड पर सड़क किनारे बनी कई दुकानों में भीषण आग लग गई। घटना रात करीब 1 बजे की है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया और काफी

Lucknow: राजधानी के बक्शी का तालाब इलाके में बुधवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। मुक्तकीपुर स्थित IIM रोड पर सड़क किनारे बनी कई दुकानों में भीषण आग लग गई। घटना रात करीब 1 बजे की है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया और काफी समय तक आग की लपटें उठती रहीं।

आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पास की अन्य दुकानों ने भी पकड़ ली। इस हादसे में डेयरी, फर्नीचर, किराना, वेल्डिंग और एसी रिपेयर की दुकानें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। दुकानदारों का काफी सामान जलकर राख हो गया है।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। आग पर काबू पाने के लिए कुल 8 दमकल की गाड़ियों को लगाया गया। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग को बुझाया और उसे आगे फैलने से रोका। फिलहाल मौके पर राहत कार्य चलाए गए और नुकसान का जायजा लिया गया।