Lucknow के IIM रोड पर भीषण आग, डेयरी और फर्नीचर समेत 6 दुकानें जलकर खाक

Lucknow: राजधानी लखनऊ के मडियांव थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। आईआईएम रोड के मुतक्कीपुर इलाके में भीषण आग लगने से वहां मौजूद छह दुकानें पूरी तरह जल गईं। इस घटना में दुकानदारों का लाखों रुपये का सा

Lucknow: राजधानी लखनऊ के मडियांव थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। आईआईएम रोड के मुतक्कीपुर इलाके में भीषण आग लगने से वहां मौजूद छह दुकानें पूरी तरह जल गईं। इस घटना में दुकानदारों का लाखों रुपये का सामान राख हो गया है।

आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते इसने आसपास की दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। प्रभावित दुकानों में डेयरी और फर्नीचर का सामान रखा था, जिसकी वजह से आग तेजी से फैली। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

दमकल कर्मियों ने करीब 40 मिनट तक कड़ी मशक्कत की, जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। फिलहाल आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और प्रशासन मामले की जांच कर रहे हैं कि यह हादसा कैसे हुआ।