Lucknow में चोरी की बिजली से चल रहा था आइसक्रीम पार्लर, 15 किलोवाट बिजली चोरी पकड़ी गई

Lucknow: राजधानी के ठाकुरगंज इलाके में बिजली विभाग की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार शाम को एक आइसक्रीम पार्लर में छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में बिजली चोरी पकड़ी गई। विभाग की टीम ने पाया कि पार्लर का मालिक निय

Lucknow: राजधानी के ठाकुरगंज इलाके में बिजली विभाग की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार शाम को एक आइसक्रीम पार्लर में छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में बिजली चोरी पकड़ी गई। विभाग की टीम ने पाया कि पार्लर का मालिक नियमों की धज्जियां उड़ाकर सरकारी बिजली का इस्तेमाल कर रहा था।

पुलिस प्रवर्तन और छापा दल ने शनिवार शाम 4:00 बजे इस पार्लर पर छापा मारा। अधिशासी अभियंता सुशील कुमार ने बताया कि पार्लर का मालिक खलील वैध रूप से केवल 5 किलोवाट का कनेक्शन लेकर चला रहा था। लेकिन जांच में पता चला कि उसने चोरी के लिए एक अलग केबल डाली हुई थी।

छापेमारी के दौरान टीम ने देखा कि दुकान में लगे पांच AC, फ्रीजर और अन्य बिजली के उपकरण इसी चोरी की बिजली से चल रहे थे। कुल मिलाकर 15 किलोवाट बिजली की चोरी पकड़ी गई। विभाग ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए बिजली चोर खलील के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करा दिया है।