Lucknow में धोखाधड़ी का शिकार हुआ युवक, 50 दिन बाद भी हुसैनगंज पुलिस ने नहीं लिखी FIR
Lucknow: राजधानी के हुसैनगंज इलाके में एक युवक के साथ लाखों रुपये की धोखाधड़ी हुई है। पीड़ित ने पुलिस से लेकर बड़े अधिकारियों तक गुहार लगाई, लेकिन 50 दिन बीत जाने के बाद भी उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। पीड़ित अब न्याय
Lucknow: राजधानी के हुसैनगंज इलाके में एक युवक के साथ लाखों रुपये की धोखाधड़ी हुई है। पीड़ित ने पुलिस से लेकर बड़े अधिकारियों तक गुहार लगाई, लेकिन 50 दिन बीत जाने के बाद भी उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। पीड़ित अब न्याय के लिए दर-दर भटक रहा है।
मामला रज़ा नगर शिव पुरम, मॉल एवेन्यू के रहने वाले Mohd. Yasin का है। उन्होंने उदयगंज निवासी Mohd. Riyaz को बिजनेस में निवेश के लिए 5.26 लाख रुपये दिए थे। यह रकम यासीन ने नौ किस्तों में ऑनलाइन और कैश के जरिए दी थी। आरोपी ने भरोसा दिलाया था कि वह समय पर मुनाफा और मूल रकम वापस कर देगा।
जब यासीन ने अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपी रियाज़ ने पैसे देने से मना कर दिया और उल्टा उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इस घटना के बाद पीड़ित ने 24 मई 2026 को हुसैनगंज पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दी थी।
पीड़ित Mohd. Yasin का कहना है कि वह हुसैनगंज थाने, पुराना किला चौकी, ACP हजरतगंज और DCP सेंट्रल ऑफिस के कई चक्कर लगा चुके हैं। हर बार उन्हें यही जवाब मिलता है कि जांच चल रही है। हालांकि ACP हजरतगंज ने हुसैनगंज पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए थे, लेकिन अब तक FIR दर्ज नहीं की गई है।
हैरानी की बात यह है कि एक पुलिस अधिकारी ने पीड़ित को कोर्ट के जरिए FIR कराने की सलाह दे दी है। आरोपी अभी भी फरार है और पुलिस उसे पकड़ने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रही है। इस पूरे मामले ने कमिश्नरेट पुलिस के काम करने के तरीके पर सवाल खड़े कर दिए हैं।