Lucknow में तवे से मारकर पति की हत्या करने वाली पत्नी गिरफ्तार, बेटी को साथ ले जाने को लेकर हुआ था विवाद
Lucknow/JanKipuram: राजधानी लखनऊ के जानकीपुरम इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने ही पति के सिर पर लोहे के तवे से वार कर उसकी जान ले ली। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए
Lucknow/JanKipuram: राजधानी लखनऊ के जानकीपुरम इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने ही पति के सिर पर लोहे के तवे से वार कर उसकी जान ले ली। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पत्नी तपस्या सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक यह पूरी घटना 13 अगस्त 2026 की है। आशीष सोनी और उनकी पत्नी तपस्या सिंह पिछले करीब चार साल से अलग रह रहे थे और दोनों के बीच काफी विवाद चल रहा था। घटना वाले दिन बेटी को जबरन अपने साथ ले जाने की बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ। इसी विवाद के दौरान गुस्से में आकर तपस्या ने आशीष के सिर पर लोहे के तवे से हमला कर दिया।
हमले के बाद आशीष सोनी की हालत काफी गंभीर हो गई थी। उन्हें तुरंत जानकीपुरम के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, लेकिन हालत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें KGMU लखनऊ रेफर कर दिया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान आशीष सोनी की मौत हो गई।
मृतक की मां श्रीमती विमलेश स्वर्णकार ने 13 अगस्त को ही जानकीपुरम थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि उनके बेटे की हत्या एक साजिश के तहत की गई है। पुलिस ने मामले की जांच की और 16 अगस्त 2026 की सुबह 07:47 बजे आरोपी पत्नी तपस्या सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान महिला ने यह भी बताया कि उसने पहले भी आशीष के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज कराए थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।