Lucknow में Human Alignment Trust ने मनाया स्वतंत्रता दिवस, बच्चों को बांटी स्कूल किट

Lucknow: राजधानी लखनऊ में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर Human Alignment Trust द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस कार्यक्रम में बच्चों के लिए खास इंतजाम किए गए थे और उन्हें स्कूल किट बांटी गई। कार्यक्रम में देशभक्ति का माहौल रहा

Lucknow: राजधानी लखनऊ में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर Human Alignment Trust द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस कार्यक्रम में बच्चों के लिए खास इंतजाम किए गए थे और उन्हें स्कूल किट बांटी गई। कार्यक्रम में देशभक्ति का माहौल रहा और बच्चों ने कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।

इस आयोजन में राज्य लोक सेवा अधिकरण, उत्तर प्रदेश के सदस्य सुखलाल भारती (IAS) मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। उन्होंने ध्वजारोहण किया और बच्चों के उत्साह की सराहना की। ट्रस्ट की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना और उनमें राष्ट्रप्रेम की भावना जगाना था।