Lucknow में महिला को होटल में बंधक बनाकर दुष्कर्म, नौकरी का झांसा देकर फंसाया, आरोपी गिरफ्तार

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ आगरा की एक महिला को नौकरी का लालच देकर एक महीने तक होटल में बंधक बनाया गया और उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने इस म

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ आगरा की एक महिला को नौकरी का लालच देकर एक महीने तक होटल में बंधक बनाया गया और उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, अनिल सिंह नाम के व्यक्ति ने महिला को अपने शिव गेस्ट हाउस में नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। इसके बाद वह उसे होटल प्राइसलेस ले गया। आरोप है कि वहाँ उसने महिला को एक महीने तक कैद करके रखा और उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। जब महिला ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी ताकि वह किसी को कुछ न बता सके।

पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया और आरोपी अनिल सिंह को पकड़ लिया। पुलिस अब इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।