Lucknow में अस्पतालों के बाहर अतिक्रमण का आतंक, 700 से ज्यादा अवैध दुकानों के कारण फंस रही एम्बुलेंस

Lucknow: राजधानी लखनऊ के बड़े सरकारी और निजी अस्पतालों के बाहर अवैध कब्जों ने मरीजों और उनके परिजनों की मुसीबत बढ़ा दी है। शहर के करीब 10 बड़े अस्पतालों के बाहर 700 से ज्यादा अवैध अतिक्रमण हैं, जिसकी वजह से एम्बुलेंस और

Lucknow: राजधानी लखनऊ के बड़े सरकारी और निजी अस्पतालों के बाहर अवैध कब्जों ने मरीजों और उनके परिजनों की मुसीबत बढ़ा दी है। शहर के करीब 10 बड़े अस्पतालों के बाहर 700 से ज्यादा अवैध अतिक्रमण हैं, जिसकी वजह से एम्बुलेंस और मरीज समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पा रहे हैं।

यह समस्या डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, बलरामपुर अस्पताल, केजीएमयू, लोकबंधु अस्पताल, सिविल अस्पताल, अपोलो और मैक्स जैसे बड़े अस्पतालों में देखी जा रही है। ट्रैफिक पुलिस और अस्पताल प्रशासन लगातार नगर निगम को पत्र लिख रहे हैं, लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं निकल रहा है। यातायात पुलिस विभाग की उपायुक्त ने 31 जुलाई को अपनी रिपोर्ट में भी इन अवैध कब्जों का जिक्र किया था।

लखनऊ की महापौर ने माना है कि नगर निगम अतिक्रमण हटाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हो पाई है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि जब भी अभियान चलाया जाता है, तो वह केवल औपचारिकता बनकर रह जाता है। कार्रवाई के कुछ ही घंटों बाद दुकानदार और रेहड़ी-पटरी वाले वापस अपनी जगह घेर लेते हैं। अस्पतालों के निदेशक, कुलपति और चिकित्सा अधीक्षक भी इस समस्या को लेकर लगातार शिकायतें कर रहे हैं।