Lucknow में अज्ञात वाहन ने किसान को रौंदा, दो दिन बाद परिजनों को मिली मौत की खबर
Lucknow: राजधानी के पारा इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहाँ बुद्धेश्वर मंदिर के पास एक अज्ञात वाहन ने एक युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक युवक उन्नाव का रहने वाला था और यहाँ अपने रिश्
Lucknow: राजधानी के पारा इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहाँ बुद्धेश्वर मंदिर के पास एक अज्ञात वाहन ने एक युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक युवक उन्नाव का रहने वाला था और यहाँ अपने रिश्तेदारों से मिलने आया था।
यह हादसा 12 जून 2026 को हुआ था। जानकारी के मुताबिक, युवक उन्नाव से पारा थानाक्षेत्र में स्थित बुद्धेश्वर मंदिर के पास रिश्तेदारी में आया हुआ था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया और चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद मृतक के परिजनों को इस घटना की जानकारी दो दिन बाद मिली, जिससे परिवार में शोक की लहर है।