Lucknow हाईकोर्ट में बाबा के बैग से मिला तमंचा और कारतूस, साथी समेत गिरफ्तार

Lucknow: लखनऊ हाईकोर्ट की सुरक्षा जांच के दौरान एक बाबा के पास से हथियार मिलने से हड़कंप मच गया। गेट नंबर 6 पर चेकिंग के समय बाबा के बैग से एक देशी तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुए। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते

Lucknow: लखनऊ हाईकोर्ट की सुरक्षा जांच के दौरान एक बाबा के पास से हथियार मिलने से हड़कंप मच गया। गेट नंबर 6 पर चेकिंग के समय बाबा के बैग से एक देशी तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुए। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बाबा और उसके साथी को पकड़ लिया।

पकड़े गए व्यक्ति की पहचान अमरदास के रूप में हुई है। जांच के दौरान उसके बैग से 12 बोर का एक देशी तमंचा और चार जिंदा कारतूस मिले। सुरक्षा कर्मियों ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर विभूतिखंड पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और अब यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह हथियार कहां से आया और बाबा का यहां आने का मकसद क्या था।

हाईकोर्ट परिसर में सुरक्षा को लेकर पहले भी सख्ती देखी गई है। इससे पहले जनवरी 2026 में भी इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने कोर्ट परिसर और वकील के चैंबर में बिना अनुमति घुसने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की थी। उस मामले में एफआईआर दर्ज हुई थी और कुछ अधिकारियों को सस्पेंड भी किया गया था।