Lucknow में मूसलाधार बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया Yellow Alert, 22 जुलाई तक राहत की उम्मीद
Lucknow: राजधानी लखनऊ में 16 जुलाई की सुबह से ही जोरदार बारिश का दौर जारी रहा। सुबह करीब 6 बजे से शुरू हुई मूसलाधार बारिश और गरज-चमक के कारण शहर का मौसम ठंडा हो गया है। इस बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है,
Lucknow: राजधानी लखनऊ में 16 जुलाई की सुबह से ही जोरदार बारिश का दौर जारी रहा। सुबह करीब 6 बजे से शुरू हुई मूसलाधार बारिश और गरज-चमक के कारण शहर का मौसम ठंडा हो गया है। इस बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है, लेकिन शहर के कई इलाकों में जलभराव की समस्या भी सामने आई है।
मौसम विभाग (IMD) ने लखनऊ के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि ओडिशा के उत्तरी तट पर बने कम दबाव के क्षेत्र (low pressure area) की वजह से उत्तर प्रदेश में मानसून अब और रफ्तार पकड़ेगा। इस प्रभाव के कारण 17 जुलाई से बारिश का दौर और तेज होगा और 22 जुलाई तक तराई समेत कई जिलों में अच्छी बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, 19 जुलाई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय हो सकता है, जिससे प्रदेश में भारी बारिश का सिलसिला शुरू हो जाएगा। लखनऊ की बात करें तो आज अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। दिन भर रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना बनी हुई है।
बता दें कि 14 जुलाई को मानसून की रफ्तार कुछ धीमी हुई थी, लेकिन अब बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण 17 जुलाई से पूरे राज्य में मानसून फिर से सक्रिय हो जाएगा, जिससे तापमान में और गिरावट आएगी।