Lucknow में रात भर भारी बारिश से जलभराव, IMD ने जारी किया Yellow Alert; 7 अगस्त तक जारी रह सकता है सिलसिला
Lucknow: राजधानी लखनऊ में 4 अगस्त की रात से लगातार 9 घंटे तक भारी बारिश हुई, जिससे शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। मानसून की सक्रिय रेखा शहर से होकर गुजर रही है, जिसकी वजह से मौसम तो सुहावना हो गया है लेक
Lucknow: राजधानी लखनऊ में 4 अगस्त की रात से लगातार 9 घंटे तक भारी बारिश हुई, जिससे शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। मानसून की सक्रिय रेखा शहर से होकर गुजर रही है, जिसकी वजह से मौसम तो सुहावना हो गया है लेकिन सड़कों पर पानी भरने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के लखनऊ केंद्र ने उत्तर प्रदेश के करीब 45 जिलों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक 4 से 7 अगस्त तक पूरे प्रदेश में गरज-चमक के साथ व्यापक बारिश होने की संभावना है। खासकर 4, 5 और 6 अगस्त को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और बिजली गिरने जैसी घटनाएं हो सकती हैं।
लगातार हो रही बारिश से तापमान में गिरावट आई है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली है। साथ ही राज्य भर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) में सुधार हुआ है और यह अब अच्छी से संतोषजनक श्रेणी में है। हालांकि, भारी बारिश के कारण यातायात में बाधा आई है और कम दृश्यता की वजह से वाहन चलाने में दिक्कत हो रही है।
मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे खेतों में जल निकासी का उचित प्रबंध करें और बिजली चमकने के दौरान खुले खेतों में काम करने से बचें। साथ ही यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना सावधानी से बनाने को कहा गया है ताकि वे जलभराव और ट्रैफिक जाम जैसी समस्याओं से बच सकें।