Lucknow में भारी बारिश से जलभराव, आशियाना और गोमतीनगर की सड़कों पर भरा पानी

Lucknow: राजधानी लखनऊ में देर रात से शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने आम जनजीवन को प्रभावित किया है। करीब 9 घंटे तक लगातार हुई बरसात की वजह से शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया है, जिससे लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतें आई

Lucknow: राजधानी लखनऊ में देर रात से शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने आम जनजीवन को प्रभावित किया है। करीब 9 घंटे तक लगातार हुई बरसात की वजह से शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया है, जिससे लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतें आईं। हालांकि, इस बारिश से उमस भरे मौसम से राहत मिली है और तापमान में गिरावट आने से मौसम सुहावना हो गया है।

बारिश का सबसे ज्यादा असर आशियाना, जानकीपुरम और गोमतीनगर जैसे इलाकों में देखा गया। इन क्षेत्रों की मुख्य सड़कें पूरी तरह पानी में डूब गईं। कई जगहों पर तो हालात यह थे कि बारिश का पानी लोगों के घरों के दरवाजों तक पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार लखनऊ में 33.2 मिलीमीटर अधिक बारिश दर्ज की गई है।