Lucknow में भारी बारिश से लगा भीषण जाम, ऑफिस से निकले लोग घंटों सड़कों पर रहे फंसे

Lucknow: राजधानी लखनऊ में मंगलवार शाम हुई जोरदार बारिश ने शहर की रफ्तार रोक दी। शाम करीब 4:30 से 5 बजे के बीच हुई भारी बारिश की वजह से शहर के कई मुख्य रास्तों पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। ऑफिस की छुट्टी के समय बारि

Lucknow: राजधानी लखनऊ में मंगलवार शाम हुई जोरदार बारिश ने शहर की रफ्तार रोक दी। शाम करीब 4:30 से 5 बजे के बीच हुई भारी बारिश की वजह से शहर के कई मुख्य रास्तों पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। ऑफिस की छुट्टी के समय बारिश होने से सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया और लोग घंटों जाम में फंसे रहे।

शहर के कई इलाकों में हालात काफी खराब रहे। शहीद पथ, विभूति खंड, गोमती नगर, हुसड़िया चौराहा और 1090 चौराहे के पास भीषण जाम देखा गया। इसके अलावा कानपुर रोड से कमता की तरफ जाने वाले रास्तों पर भी गाड़ियां रेंगती नजर आईं। जाम इतना ज्यादा था कि जिन लोगों को 15 मिनट में अपनी मंजिल तक पहुंचना था, उन्हें एक घंटे से ज्यादा का समय लग गया।

मौसम विभाग ने 14 जुलाई को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश, गरज-चमक और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका जताई थी। विभाग ने लोगों को जलभराव वाले इलाकों से दूर रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी थी।

आने वाले दिनों के मौसम पर बात करें तो विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में मानसून की गति अब थोड़ी धीमी पड़ी है। अगले तीन-चार दिनों तक लखनऊ समेत कई जिलों में बारिश की संभावना कम है, जिससे तापमान बढ़ सकता है। हालांकि, 17 से 19 जुलाई के बीच पूर्वी यूपी और 18-19 जुलाई को पश्चिमी यूपी में फिर से तेज बारिश हो सकती है, जिसके बाद मानसून दोबारा सक्रिय होगा।