Lucknow में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, IMD ने जारी किया Yellow और Orange Alert
Lucknow: राजधानी लखनऊ में देर रात से ही मूसलाधार बारिश का दौर जारी है, जिससे शहर के कई इलाकों में अंधेरा छा गया और जलभराव की स्थिति बन गई है। तड़के सुबह से बारिश की रफ्तार और तेज हो गई है, जिससे आम लोगों को आने-जाने में
Lucknow: राजधानी लखनऊ में देर रात से ही मूसलाधार बारिश का दौर जारी है, जिससे शहर के कई इलाकों में अंधेरा छा गया और जलभराव की स्थिति बन गई है। तड़के सुबह से बारिश की रफ्तार और तेज हो गई है, जिससे आम लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतें हो रही हैं। मौसम विभाग ने लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 16 अगस्त को लखनऊ और यूपी के 40 से ज्यादा जिलों के लिए गरज-चमक के साथ भारी बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। क्षेत्रीय मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश के मुताबिक, मानसूनी ट्रफ के उत्तर प्रदेश की ओर खिसकने और नमी वाली हवाओं की वजह से बारिश तेज हुई है। यह सिलसिला 17 अगस्त तक जारी रहने की उम्मीद है।
मौसम विभाग के अनुसार, आज लखनऊ में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। दिनभर और रात में भी भारी बारिश होने की 70 से 75 प्रतिशत संभावना जताई गई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए 16 और 17 अगस्त को बहुत भारी बारिश और 18 व 19 अगस्त को भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।
लगातार हो रही बारिश से तापमान में गिरावट आएगी, जिससे अगले चार दिनों में अधिकतम तापमान 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक कम हो सकता है। इससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलेगी। हालांकि, बारिश की वजह से जानकीपुरम जैसे इलाकों में जलभराव की समस्या सामने आई है।
बता दें कि उत्तर प्रदेश में 14 अगस्त तक मौसमी बारिश में 23 प्रतिशत की कमी थी, जिसमें पूर्वी यूपी में 30 प्रतिशत और पश्चिमी यूपी में 12 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई थी। वर्तमान में हो रही यह बारिश उस कमी को पूरा करने में मददगार साबित होगी।