Lucknow में भीषण गर्मी का अलर्ट, अगले एक हफ्ते पारा 45°C तक जा सकता है

Lucknow: राजधानी लखनऊ में एक बार फिर चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक हफ्ते तक शहर के लोग तपन और उमस से परेशान रहेंगे। आज तापमान 40°C के पार जाने की संभावना है, जिससे आम जनजीवन

Lucknow: राजधानी लखनऊ में एक बार फिर चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक हफ्ते तक शहर के लोग तपन और उमस से परेशान रहेंगे। आज तापमान 40°C के पार जाने की संभावना है, जिससे आम जनजीवन पर असर पड़ेगा।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, 16 जून को अधिकतम तापमान 40 से 42°C के बीच रह सकता है। उमस की वजह से लोगों को यह तापमान और भी ज्यादा महसूस होगा। आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ेगी, खासकर 17 और 18 जून को पारा 44°C तक जा सकता है। वहीं 19 से 21 जून के बीच तापमान 45°C तक पहुंचने का अनुमान है। आसमान साफ रहेगा और पछुआ हवाएं चलने से गर्मी का अहसास और बढ़ेगा।

हीटवेव की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहले ही जिलाधिकारियों, स्वास्थ्य विभाग और बिजली विभाग को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। सरकारी अस्पतालों में हीट स्ट्रोक के मरीजों के लिए बेड, दवाएं और आईवी फ्लूइड का पूरा इंतजाम रखने को कहा गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।

प्रशासन ने आम लोगों के लिए कुछ जरूरी सलाह जारी की है। दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच बिना जरूरी काम के घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। बाहर जाते समय सिर ढककर रखें और हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें। शरीर में पानी की कमी न होने दें, इसलिए पर्याप्त पानी, छाछ या ओआरएस (ORS) का घोल पीते रहें। बच्चों और बुजुर्गों का खास ख्याल रखें क्योंकि उन्हें लू लगने का खतरा ज्यादा रहता है।